फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: रोहिन नदी में पानी बढ़ने से बैराज निर्माण का कार्य ठप

Thu, 28 Mar 2024 06:36 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
नौतनवा। नदी का जलस्तर बढ़ने से रतनपुर के मिश्रौलिया में रोहिन नदी में बन रहा डिजिटल बैराज का निर्माण कार्य ठप हो गया है। इसी माह तक काम पूरा होना था, लेकिन अब तक 78 फीसदी ही काम हुआ है।
विज्ञापन


तहसील क्षेत्र के गांव रतनपुर के मिश्रौलिया में नहरों में पानी आपूर्ति के लिए 148 करोड़ रुपये की लागत से रोहिन नदी में डिजिटल बैराज का निर्माण कार्य चल रहा है। बैराज का निर्माण कार्य इसी माह पूरा होना था, लेकिन कार्य में देरी होने से करीब 78 फीसदी ही कार्य हो पाया है। निर्माण कार्य पूरा करने के लिए तेजी से कार्य हो रहा था। नदी में कच्चा बांध बनाकर नदी का पानी डायवर्जन कर नहर में गिराया गया था। नेपाल के पहाड़ों पर बरसात होने से मंगलवार को अचानक जल स्तर तेजी से बढ़ने लगा और पानी के दबाव से परसा गांव के पास तीन जगह नहर का तटबंध टूट गया।
सिंचाई विभाग बाढ़ के तेज प्रवाह को देखते हुए बैराज निर्माण में लगे मशीनों और यंत्रों को बाहर निकलवाकर नदी में बनाया गया कच्चा बांध को कटवा दिया तब जाकर बाढ़ का पानी नदी में प्रवाहित होने लगा। बाढ़ आने से बैराज निर्माण कार्य पूरी तरह से ठप हो गया है। अवर अभियंता मुकेश कुमार ने बताया कि नदी में बाढ़ आने से बैराज निर्माण कार्य ठप हो गया है। पानी कम होने पर निर्माण कार्य शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें