फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: मुंबई में सिलाई का काम करने गए बरगदवां के युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ठूठीबारी। मुंबई सिलाई का काम करने गए बरगदवा गांव निवासी एक युवक की मुंबई में मंगलवार की दोपहर फैक्टरी में ही मौत हो गई। दोपहर बाद परिजनों को मृत्यु की सूचना मिली तो घर में चीख-पुकार मच गया। हालांकि मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है।
विज्ञापन

बरगदवा गांव निवासी समसुद्दीन (45) करीब आठ माह पहले जीविकोपार्जन के लिए मुंबई में सिलाई का काम करने गया था। मंगलवार को भी वह मुंबई स्थित फैक्टरी में सिलाई का काम कर रहा था। इसी दौरान अचानक उसकी तबीयत बिगड़ी और मृत्यु हो गई। मौत की सूचना परिजनों को मिलते ही उसकी पत्नी नैमुन निशा बदहवास हो गई है। मृतक की तीन पुत्री तथा एक पुत्र है। घर के एक मात्र कमाऊ व्यक्ति की मौत से परिजनों पर आफत का पहाड़ टूट पड़ा है। बुधवार की देर रात मुंबई से शव बरगदवा गांव पहुंचते ही गांव में चीख-पुकार मच गई। थानाध्यक्ष बरगदवा धनंजय राय ने बताया कि घटना की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें