फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाई-फाई गांव बना बरवा कला

Thu, 19 Apr 2018 01:11 AM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
विज्ञापन
वाई-फाई गांव बना बरवा कला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नौतनवां (महराजगंज)। तहसील क्षेत्र के गांव बरवा कला में सीसीटीवी कैमरे लगा दिए गए हैं। यह व्यवस्था सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत की गई है। इसके साथ ही गांव में आने जाने वाले संदिग्ध लोगों की गतिविधियों पर सीसीटीवी कैमरों के जरिए नजर रखी जाएगी। उधर, यह गांव वाई - फाई की सुविधा वाला जिले का पहला गांव बन गया है। गांव की आबादी 2216 है जबकि 1462 मतदाता हैं। गांव में वाई फाई की सुविधा होने से खास तौर से यहां के युवा खुश हैं।
विज्ञापन


नौतनवां तहसील क्षेत्र के गांव बरवा कला के प्रधान वीरेंद्र कुमार राव के प्रयास से यहां सीसीटीवी कैमरे लग गए हैं। यह व्यवस्था हो जाने के बाद अब गांव की सुरक्षा व्यवस्था और सुदृढ़ हो गई है। उधर, गांव के प्रत्येक घर में शौचालय का निर्माण हो गया है। सीसीटीवी कैमरे लग जाने से गांव में आने जाने वाले बाहरी लोगों की संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा सकेगी। इसके साथ ही गांव के संदिग्ध लोगों की गतिविधियों पर भी नजर रखी जा सकेगी। पंचायत भवन से ही लोग सीसीटीवी कैमरों के जरिए गांव व बाहर के लोगों की संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखते हैं। नेपाल सीमा से सटे गांव होने के कारण इसी रास्ते से तस्करी की आशंका बनी रहती है। 

सीसीटीवी कैमरे लग जाने से अब तस्करों की गतिविधियों पर भी नजर रख तस्करी की घटनाओं पर अंकुश लगाने में मदद मिल    सकती है।ग्राम प्रधान वीरेंद्र कुमार राव ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे से गांव में प्रत्येक हलचल पर नजर रखी जाती है। वाईफाई सुविधा का लाभ लोगों को मिल रहा है। स्वच्छता के प्रति गांव के सभी लोग जागरूक हैं। प्रत्येक घर में शौचालय बन चुके हैं। गांव के विकास को लेकर पहल तेज की जा रही है। जल्द ही गांव के लोगों को शुद्ध पेयजल के लिए वाटर एटीएम लगवाया जाएगा। प्राथमिक विद्यालय बरवा कला में डिजिटल क्लास रूम बनाकर बच्चों को नई तकनीकी के आधार पर बेहतर शिक्षा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें