फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

17 ग्राम पंचायतों में बैंकिंग सुविधा को बढ़ावा देने की होगी पहल

विज्ञापन
विज्ञापन
17 ग्राम पंचायतों में बैंकिंग सुविधाओं को बढ़ावा देने की होगी पहल
विज्ञापन

महराजगंज। प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत जिले के नौ ब्लॉक की 17 ग्राम पंचायतों को बैंकिंग सुविधाओं से आच्छादित किया जाएगा। गांवों में रहने वाले तथा बैंकिंग सुविधा से वंचित 90 फीसदी लोगों का खाता खोला जाएगा तथा उन्हें प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना अथवा प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना से जोड़ा जाएगा।
प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम में बहुत से ऐसे परिवार अभी भी हैं, जिनका न तो खाता खुला है औ न ही बीमा है। आमजन को शासकीय योजनाओं का लाभ सीधे खाते में पहुंचाने तथा भविष्य की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बैंक खाता खोलवाने तथा बीमा योजना से जोड़ने की व्यवस्था बनाई जा रही है। व्यवस्था के तहत बैंक के जिम्मेदार चयनित गांवों में जाएंगे तथा वहां पर परिवारों को चिन्हित कर पहले उनका खाता खोलेंगे तथा उसके बाद आयु के मुताबिक सुरक्षा बीमा योजना अथवा जीवन ज्योति बीमा योजना का लाभ दिलाएंगे।
विज्ञापन

मार्गदर्शी बैंक के मुख्य प्रबंधक एसके श्रीवास्तव ने बताया कि प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम में चयनित सभी 17 ग्रामों में बैंकिंग सुविधा व बीमा योजना का लाभ पात्रों को दिलाने का निर्देश दिया गया है। जल्द ही काम प्रारंभ हो जाएगा।
इन गांवों में मिलेंगी सुविधाएं
बैंकों द्वारा आदर्श योजना में चयनित जिन 17 ग्राम पंचायतों में खाता खोलने व बीमा योजना का लाभ दिलाया जाना है उसमें निचलौल ब्लॉक का शिकारपुर, भोतहा, लेदी व चरभरिया, परतावल ब्लॉक का पंचदेउरी व कुसुमहा, सदर ब्लॉक का फुलवरिया, मिठौरा ब्लॉक का बसंतपुर राजा व मठिया, सिसवां ब्लॉक का बिंदवलिया व पड़री खुर्द, बृजमनगंज ब्लॉक का सोनाबंदी, धानी ब्लॉक का डोड़घाट, पनियरा में औसानी व रामनगर तथा फरेंदा ब्लॉक का सेमराडाढ़ी है।
विज्ञापन

बीमा योजना का मिलेगा लाभ
प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के तहत 18 से 70 वर्ष के लोगों को लाभ मिलेगा। प्रति माह योजना से जुड़े लोगों को 12 रुपये देने होंगे तथा उसका जोखिम दो लाख रुपये है। इसी प्रकार जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत 18 से 50 वर्ष के लोगों को प्रतिमाह में 330 रुपये देने होंगे, इसमें भी दो लाख रुपये जोखिम मिलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें