फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: डॉक्टर की पर्ची के बिना दवा बिक्री पर लगे रोक

विज्ञापन
विज्ञापन
केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट संगठन की बैठक संपन्न
विज्ञापन

एडीएम व जीएसटी कमिश्नर ने किया जागरूक
महराजगंज। केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एशोसिएशन के जिला इकाई की बैठक रविवार मुख्यालय के एक निजी मैरिज हॉल में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता संगठन अध्यक्ष अशोक कुमार चौरसिया ने की। मुख्य अतिथि एडीएम डॉ. प्रशांत और विशिष्ट अतिथि जीएसटी कमिश्नर प्रियंका श्रीवास्तव रहीं। बैठक में नियमानुसार दवा बिक्री व अन्य निर्देशों के अनुपालन सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन

बैठक में संबोधित करते हुए एडीएम ने कहा कि बिना चिकित्सक प्रिसक्रिप्शन किसी तरह की दवा बिक्री मेडिकल स्टोर संचालक कतई न करें। अगर कोई ऐसा कर रहा है तो प्रशासन को सूचित करें। सूचना देने वाले कारोबारी का नाम गोपनीय रखा जाएगा। जीएसटी कमिश्नर प्रियंका ने कहा कि दवा बिक्री व्यापार नहीं बल्कि एक तरह की समाजसेवा जैसा कार्य है। विभाग का प्रयास है कि जीएसटी प्रक्रिया सभी के लिए सहज व सरल हो जिससे कम समय में व्यापारी कर देकर अपने दायित्व से निवृत हो सकें। सरकार निरंतर जीएसटी को सुविधाजनक बनाने का प्रयास कर रही है। संगठन के अध्यक्ष अशोक चौरसिया ने विश्वास दिलाया कि उनका संगठन जनपद में संचालित सभी दवा विक्रेताओं को नियम अनुरूप दवा व्यापार करने की सजगता के प्रति जागरूक करता रहेगा। बैठक को फरेंदा के संगठन अध्यक्ष डा. विनोद कुमार विमल ने भी संबोधित किया। संचालन महामंत्री विनय कुमार नायक ने किया। बैठक में तहसील स्तरीय व जनपद स्तरीय पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें