फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: अगले माह तक बन जाएगा बकुलडिहा का पुल

Sun, 12 Jan 2025 05:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
ठूठीबारी। क्षेत्र के बकुलहीहा का ध्वस्त पुल अगले माह तक बनकर तैयार हो जाएगा। इससे आवागमन सुगम हो जाएगा। बीते साल ही काम पूरा होना था, लेकिन समय सीमा खत्म होने के बाद भी निर्माण पूरा नहीं हो सका।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, वर्ष 2021 की बाढ़ में बकुलडिहा गांव के लाला टोला में बना पुल ध्वस्त हो गया था। संबंधित अधिकारियों ने बरसात से पहले काम पूरा कराने का दावा किया था, लेकिन पानी भरा होने के कारण निर्माण कार्य ठप पड़ गया। क्षेत्र के बैजनाथ यादव, राकेश चौहान, पडोही गुप्ता, लालबहादुर यादव, वकील चौधरी ने बताया कि करीब 30 हजार लोगों को ठूठीबारी जाने के लिए ओडवलिया होते हुए 18 किमी दूरी तय करनी पड़ रही है।
अवर अभियंता विकास गौतम ने बताया की पुनः मदन मोहन मालवीय इंजीनियरिंग यूनिवर्सिटी से पाइल फाउंडेशन पर डिजाइन कराकर आगणन को पुनरक्षित कर सेतु के लिए पाइल फाउंडेशन निर्माण कार्य तेजी के साथ शुरू कर दिया गया है, फरवरी में बनकर तैयार हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें