फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बकरीद : बाजारों में चहल-पहल, जमकर हुई खरीदारी

Fri, 06 Jun 2025 07:11 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज/मिठौरा। बकरीद शनिवार को जिले भर में मनाई जाएगी, जिसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बकरीद को लेकर शुक्रवार को मस्जिदों में सफाई की गई। बाजारों में खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ देखी गई।
विज्ञापन

लोगों ने नए कपड़े, खजूर सेवइयां आदि की खरीदारी देर शाम तक की। नूरी जामा मस्जिद महराजगंज के मौलाना अमजद ने बताया कि कुर्बानी के त्योहार में इस्लाम में गरीबों और मजलूमों का खास ध्यान रखने की परंपरा है। इसी वजह से बकरीद पर्व पर भी गरीबों का विशेष ध्यान रखा जाता है।
कुर्बानी के जानवर को तीन हिस्सों में किया जाता है। एक हिस्सा खुद के लिए, दूसरा हिस्सा गरीबों, यतीमो के लिए और तीसरा हिस्सा रिश्तेदारों के लिए रखा जाता है। सिंदुरिया मस्जिद के इमाम हाजी मौलाना मोहम्मद हुसैन ने कहा कि इस्लामिक कैलेंडर के आखिरी महीने के जुल-अल-हिज्ज की दसवीं तारीख को ईद-उल-अजहा (बकरीद) कुर्बानी का त्योहार मनाया जाता है।
विज्ञापन

ईद-उल-अजहा का शाब्दिक अर्थ त्याग और बलिदान है। हज यात्रा और उससे जुड़ी हुई पद्धति पैगंबर (ईश्वर के भेजे हुए दूत) इब्राहिम और उनके परिवार द्वारा किए गए कार्यों का प्रतीकात्मक दोहराने का नाम है। इस्लाम धर्म में पैगंबर हजरत इब्राहिम से ही कुर्बानी देने की परंपरा का चलन हुआ था।
मान्यता है कि पैगंबर हजरत इब्राहिम की कोई औलाद नहीं थी। कई मिन्नतों के बाद उन्हें एक औलाद हुई जिसका नाम इस्माइल रखा। इब्राहिम, इस्माइल से बेहद प्यार करते थे। एक रात स्वप्न में अल्लाह ने हजरत इब्राहिम से उसकी सबसे प्यारी चीज की कुर्बानी मांग ली। इब्राहिम ने सौ ऊंटों की कुर्बानी दी।
दूसरी रात में फिर से स्वप्न में सबसे प्यारी चीज की कुर्बान करने का आदेश हुआ। उन्होंने दो सौ ऊंटों की कुर्बानी पेश की। तीसरी रात में वही स्वप्न आने पर उनको अहसास हुआ अल्लाह उनके प्यारे बेटे इस्माइल जिसे बहुत प्यार करते हैं, उसकी कुर्बानी मांग रहा है। अल्लाह के आदेश का पालन करते हुए वो अपने बेटे की कुर्बानी देने को तैयार हो गए।
-
इन स्थानों पर पढ़ी जाएगी बकरीद की नमाज
महराजगंज स्थित नूरी जामा मस्जिद में ईद-उल-अजहा की नमाज 7:30 बजे पढ़ी जाएगी। मस्जिद के इमाम कारी इरशाद नमाज अदा कराएंगे। मिठौरा में बकरीद की नमाज 7:30 बजे पढ़ी जाएगी। मस्जिद के इमाम मौलाना समसुद्दीन नमाज अदा कराएंगे। जगदौर में नमाज सात बजे पढ़ी जाएगी। मस्जिद के इमाम हिसामुद्दीन नमाज अदा कराएंगे। सिंदुरिया में बकरीद की नमाज 7 बजे पढ़ी जाएगी। मस्जिद के इमाम हाजी मोहम्मद हुसैन ईद उल अजहा की नमाज अदा कराएंगे। पकड़ियार बुजुर्ग में 7 बजे मस्जिद के इमाम मौलाना महबूब नमाज अदा कराएंगे। परसाचक गोबरही में 7:30 बजे मस्जिद के इमाम हाफिज इमरान ईद उल अजहा की नमाज अदा कराएंगे। पतरेंगवा में 7:30 बजे मस्जिद के इमाम मौलाना मोहम्मद यूनुस नमाज अदा कराएंगे। लेदवा में 7 बजे मस्जिद के इमाम मौलाना दिनुलहोदा नमाज अदा कराएंगे। पिपरा कल्याण में 7 बजे मस्जिद के इमाम मौलाना कयामुद्दीन नमाज अदा कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें