फरेंदा। बुधवार की देर शाम धानी क्षेत्र में आंधी-तूफान के साथ हुई बारिश के कारण आधा दर्जन गांवों में बिजली सप्लाई बाधित रही। इसके कारण उमस भरी गर्मी में लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
आंधी के कारण क्षेत्र के रामपुर, ढोंढघाट में कई जगह पेड़ गिरने से कोइलाडॉड, झांगपार, महदेवा, पट्टीवार, बरजी सहित आधा दर्जन से ज्यादा गांवों में 24 घंटे से ज्यादा समय तक बिजली सप्लाई ठप रही। स्थानीय ग्रामीणों और विभाग के अथक प्रयास के बाद बृहस्पतिवार की रात आठ बजे के बाद इन गांवों में बिजली सप्लाई बहाल हो सकी। बिजली विभाग के जेई आरके गौतम ने बताया कि मेन सप्लाई वाले बिजली के तार पर पेड़ गिरने के कारण विद्युत आपूर्ति बहाल करने में समय लगा। जबकि धानी बाजार, कानापार में बुधवार की देर रात में ही गड़बड़ी दुरुस्त कर बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई थी। संवाद