फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

219 मस्जिदों व 330 ईदगाहों में नमाज पर नजर रखेंगे जिम्मेदार

विज्ञापन
विज्ञापन
219 मस्जिदों व 330 ईदगाहों में नमाज पर अफसर रखेंगे नजर
विज्ञापन

महराजगंज। जिले के 18 थानों में चिन्हित की गईं 219 मस्जिदों व 330 ईदगाहों पर रविवार को बकरीद की नमाज अदा की जाएगी। पर्व को बेहतर ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रत्येक थाने में प्रशासनिक व पुलिस के एक-एक वरिष्ठ अधिकारी की ड्यूटी लगाई गई है।
सदर कोतवाली थाना क्षेत्र में जिला कार्यक्रम अधिकारी व प्रभारी निरीक्षक कोतवाली, पनियरा थाने में खंड विकास अधिकारी व थानाध्यक्ष, घुघली थाने में न्यायिक तहसीलदार व थानाध्यक्ष, श्यामदेउरवां थाने में बीडीओ परतावल व प्रभारी निरीक्षक श्यामदेउरवां, सिंदूरिया में नायब तहसीलदार सदर व थानाध्यक्ष सिंदूरिया, निचलौल में नायब तहसीलदार व प्रभारी निरीक्षक, कोठीभार में तहसीलदार व निरीक्षक, चौक में नायब तहसीलदार व निरीक्षक, ठूठीबारी में बाल विकास परियोजना अधिकारी व व उप निरीक्षक, सोहगीबरवां में खंड शिक्षा अधिकारी सदर व निरीक्षक सोहगीबरवां, नौतनवां में अतिरिक्त एसडीएम व निरीक्षक, परसामलिक में खंड शिक्षा अधिकारी व निरीक्षक, बरगदवां मेें नायब तहसीलदार व निरीक्षक, सोनौली में खंड विकास अधिकारी व निरीक्षक, फरेंदा में तहसीलदार व निरीक्षक, कोल्हुई में नायब तहसीलदार फरेंदा व उप निरीक्षक, बृजमनगंज में नायब तहसीलदार व निरीक्षक तथा पुरंदरपुर में खंड विकास अधिकारी व निरीक्षक को तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
11 मदरसा ईदगाहों पर नजर रखेंगे सेक्टर मजिस्ट्रेट
जिले में 11 बड़े मदरसा ईदगाहों पर नजर रखने के लिए सेक्टर मजिस्ट्रेटों को भी तैनात किया गया है। इसमें सदर तहसील क्षेत्र के आठ, निचलौल तहसील क्षेत्र के दो तथा फरेंदा क्षेत्र के एक ईदगाह पर जिम्मेदार नजर रखेंगे।
-------------
जिले में शांतिपूर्ण ढंग से बकरीद की नमाज को संपन्न कराने के लिए जिले के सभी थानों मेें अधिकारियों को तैनात कर दिया गया है। सभी हालात पर नजर रखेंगे।
सत्येंद्र कुमार, जिलाधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें