फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: बजरंग दल के दो दिवसीय जिला अभ्यास वर्ग का हुआ समापन

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। बजरंग दल के दो दिवसीय जिला अभ्यास वर्ग का आयोजन नगर पंचायत पनियरा में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं में शारीरिक दक्षता, अनुशासन तथा राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत करना था।
विज्ञापन

प्रशिक्षण वर्ग में विभिन्न गतिविधियां शामिल की गईं। इनमें न्यूद्ध (मार्शल आर्ट्स), दंड (पुश-अप्स), सूर्य नमस्कार, क्रॉलिंग, सुरंग निर्माण तथा बाधा पार करने जैसे व्यायाम शामिल थे। इनके माध्यम से कार्यकर्ताओं को आत्मरक्षा, शारीरिक सहनशक्ति तथा टीमवर्क के महत्वपूर्ण कौशल सिखाए गए। उद्घाटन सत्र में प्रांत संगठन मंत्री दीपेश तथा प्रांत सह मंत्री सगुण ने मार्गदर्शन किया। विभिन्न सत्रों में विभाग मंत्री एवं मुख्य शिक्षक सुदर्शन, जिलाध्यक्ष अरविंद सिंह, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचार प्रमुख जीवेश मिश्रा ने बौद्धिक एवं प्रेरणादायक संबोधन दिए। समापन सत्र में प्रांत कॉलेज विद्यार्थी संपर्क प्रमुख नवीन पांडेय ने कार्यकर्ताओं को प्रोत्साहित किया।



शिक्षकों की टीम में जिला मंत्री बलराम, सुरक्षा प्रमुख सुनील, सह मंत्री अजीत, उपाध्यक्ष गंगा धर प्रमुख रहे। व्यवस्था एवं प्रवेक्षण में जिला सह संयोजक राहुल , दिलीप, चंद्रेश्वर तथा मिलन प्रमुख शिवा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। जिला संयोजक संदीप जायसवाल ने बताया कि यह वर्ग बजरंग दल के संगठन को मजबूत बना रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें