महराजगंज । अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल के जिलाध्यक्ष विशाल पुष्कर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यकों पर हो रही हिंसा और हत्याओं की कड़ी निंदा की तथा तत्काल रोक लगाने की मांग उठाई। जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
विशाल पुष्कर ने कहा की शेख हसीना सरकार के पतन के बाद बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हिंसा बढ़ गई है। मंदिरों को तोड़ा जा रहा है, घरों में आगजनी और लूटपाट हो रही है तथा धार्मिक भेदभाव के कारण कई हत्याएं हुई हैं। विशेष रूप से हालिया घटना में हिंदू युवक दीपू चंद्र दास की भीड़ द्वारा पीट-पीटकर हत्या कर शव को पेड़ पर लटकाने और जलाने का जिक्र किया गया। इस दौरान सूरज तिवारी, अतुल मणि त्रिपाठी, कृष्णमोहन, अंकुर, अभिनव, बाल किशुन, अभी मौजूद रहे।