फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: बजरंग दल ने बंद कराया मंदिर के पास चिकन शॉप

Tue, 09 Sep 2025 01:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
चौक बाजार। झनझनपुर चौराहे पर दुर्गा माता मंदिर के समीप संचालित एक चिकन शॉप को रविवार की शाम बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने बंद करा दिया। मंदिर के बगल में मांस काटे जाने की सूचना पर मौके पर पहुंचे बजरंग दल के जिलाध्यक्ष विशाल पुष्कर, जिला महामंत्री सूरज तिवारी, जिला उपाध्यक्ष सत्या, हिंदू हेल्पलाइन से विजय और ब्लॉक अध्यक्ष अंकुर ने कहा कि धार्मिक स्थल के पास मांस की दुकान चलाना आस्था के साथ खिलवाड़ है।
विज्ञापन

उन्होंने चेतावनी दी कि मंदिर परिसर के आसपास ऐसी दुकानों को किसी भी हाल में नहीं चलने दिया जाएगा। थानाध्यक्ष सिंदुरिया सत्येंद्र कुमार राय ने बताया कि मौके पर शांति व्यवस्था कायम है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें