फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: युवक को पीटने का आरोप, रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। पनियरा थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत हेमछापर बरई टोला निवासी सूरज चौरसिया ने थाने में तहरीर देकर एक भोज कार्यक्रम में दो लोगों पर मारने-पीटने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। तहरीर के अनुसार, शुक्रवार की रात करीब 10 बजे सूरज अपने ही गांव में एक भोज कार्यक्रम में गया था। आरोप है कि वहां पर ग्राम पंचायत डिंगुरी टोला साधू निवासी विशाल राय ने अपने एक साथी के साथ मिलकर गाली देते हुए उसकी पिटाई कर दी। उसके बाद जान से मारने की धमकी देते हुए अपनी बाइक छोड़कर भाग गए। इस संबंध में थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि मामले में एक नामजद व एक अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें