फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैडमिंटन : बालक वर्ग में जवाहर नवोदय तो बालिका में जीजीआईसी पनियरा अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। पनियरा में आयोजित जनपद स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का सोमवार समापन हुआ। बालक वर्ग में जवाहर नवोदय तो बालिका वर्ग में जीजीआईसी पनियरा अव्वल रहा। विजेताओं को सम्मान डीआईओएस प्रदीप कुमार शर्मा ने दिया।
विज्ञापन

राजकीय इंटर कॉलेज पनियरा में जिला विद्यालय निरीक्षक महराजगंज प्रदीप कुमार शर्मा के नेतृत्व एवं प्रधानाचार्य राकेश कुमार मेधानी के संयोजन में जनपद स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता-2026 का समापन सोमवार पुरस्कार वितरण कार्यक्रम के साथ हुआ। प्रतियोगिता में जनपद के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।
बालक वर्ग में पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय धनेवा धनेई, महराजगंज ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि बालिका वर्ग में राजकीय इंटर कॉलेज पनियरा महराजगंज की टीम प्रथम रही। विजेता प्रतिभागियों को प्रधानाचार्य एवं निर्णायक मंडल की ओर से प्रमाण-पत्र व शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया।डॉ. सरोज, संगीता, संजीव कुमार सिंह, मनोज कुमार गौंड, दिनेश गुप्ता, अजय मिश्रा, मुकेश, आजाद, चन्द्रशेखर, दिलीप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें