फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: पिकअप की टक्कर से बाइक सवार घायल, गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
भिटौली। थाना क्षेत्र के पिपरा खादर-भैंसा मार्ग पर सोहरौना राजा के पास सोमवार की शाम करीब 6 बजे तेज रफ्तार पिकअप की ठोकर से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के लिए उसे सीएचसी परतावल से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। भिटौली थाना क्षेत्र के धरमपुर निवासी रमेश चौधरी बाइक से पिपरा खादर से अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही पिकअप ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। इसमें वह बुरी तरह घायल हो गए। आसपास के लोगों ने एंबुलेंस की मदद से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परतावल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए सदर अस्पताल महराजगंज रेफर किया। जिला अस्पताल के उपचार के बाद भी स्थिति में सुधार न होने पर चिकित्सकों ने उसे मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें