फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक से 75 हजार छीन कर भागा बदमाशा

विज्ञापन
विज्ञापन
युवक से 75 हजार छीन कर भागा बदमाशा
विज्ञापन

नौतनवां कस्बे में स्थित बैक में रकम जमा कराने आया था
पुलिस ने मामला संदिग्ध बताया
संवाद न्यूज एजेंसी
नौतनवां। कस्बे के पंजाब नेशनल बैंक के पास से मंगलवार दोपहर एक युवक से 75 हजार रुपये नकदी छीने जाने का मामला प्रकाश में आया है। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार पांडेय ने मौके पर पहुंच कर आरोपित युवक की खोजबीन का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, कस्बे के बाल्मीकि नगर वार्ड निवासी नासिफ मंगलवार दोपहर अपने किसी मित्र का 75 हजार रुपया जमा करने के लिए पंजाब नेशनल बैंक गए थे। पास में कलम न होने के कारण, वह जमा पर्ची पर आवश्यक जानकारी भरने के लिए बैंक से बाहर आए और पेन लेने के लिए कुछ दूर आगे बढ़े। आरोप है कि इसी दौरान एक युवक आया और उनके हाथों से पैसा छीनकर भागने लगा। उन्होंने उसे दौड़ाकर पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन नाकाम रहे। इसके बाद उन्होंने घटना की सूचना डॉयल 112 पर दी। प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार पांडेय का कहना है कि मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। पूरे मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है। सत्यता के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें