फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क के गड्ढे आवागमन करने वालों को दे रहे दर्द

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क के गड्ढे आवागमन करने वालों को दे रहे दर्द
विज्ञापन

करीब 15 वर्ष पहले बनी थी सड़क, जिम्मेदारों की उदासीनता के चलते सड़क की नहीं हुई मरम्मत
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। निचलौल क्षेत्र के ढेसो से खड्डा नहर स्थित डोमा पुल तक जाने वाली करीब पांच किलोमीटर लंबी सड़क गड्ढायुक्त हो चुकी है। इस कारण इस सड़क से नियमित आवागमन करने वालों की कमर में दर्द की शिकायत होने लगी है। अब तो लोग इस सड़क से आने-जाने से परहेज करने लगे हैं। करीब 10 गांवों की 30 हजार की आबादी प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन

डोमा निवासी रामप्रीत का कहना है कि सड़क का निर्माण करीब 15 वर्ष पहले हुआ था। कई सालों से सड़क गड्ढायुक्त हो गई है, लेकिन जिम्मेदार इस तरफ ध्यान नहीं दे रहे हैं। कई लोगों का कहना है कि सड़क में गड्ढों की वजह से मोटरसाइकिल व कार चलाने से कमर दर्द की शिकायत होने लगी है। बजही निवासी धर्मेंद्र मद्धेशिया ने कहा कि जिम्मेदारों की उदासीनता के चलते सड़क से आवागमन में लोगों को परेशानी हो रही है। कलनही निवासी राजेश यादव ने कहा कि मोटरसाइकिल चलाने पर शरीर का पूरा वजन कमर और गर्दन से जुड़ी रीढ़ की हड्डी पर टिका होता है। सड़क पर अधिक गड्ढे होने पर झटके लगते हैं। इससे रीढ़ की हड्डी पर अधिक दबाव पड़ता है। इसके अलावा कंधों की जोड़ व कलाई पर भी जोर पड़ता है। इससे कलाई और कमर में दर्द की शिकायत होती है। बढ़या मुस्तक़िल निवासी योगेंद्र विश्वकर्मा ने कहा कि अब तो अक्सर कमर में दर्द होता है। गड्ढायुक्त सड़क से आने-जाने की इच्छा नहीं होती है।
विज्ञापन

-------------------
सड़कों को गड्ढामुक्त करने के दिशा में निरंतर कार्य किया जा रहा है। जल्द ही क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत करा दी जाएगी।
- मदन कुमार, अवर अभियंता, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें