फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम से निकले खराब नोट,लोगों ने लगाया जाम

Thu, 26 Oct 2017 12:33 AM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
विज्ञापन
एटीएम से निकले खराब नोट,लोगों ने लगाया जाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महराजगंज/परतावल। छठ पर्व की खरीदारी करने के लिए एटीएम से पैसा निकालने गए लोगों के साथ बुधवार को धोखा हो गया। एटीएम से खराब नोट निकलने से नाराज लोगों ने परतावल-कप्तानगंज मार्ग पर जाम लगाकर प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। प्रदर्शन की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझा बुझाकर जाम समाप्त कराया। इसके बाद यातायात सुचारू हुआ।
विज्ञापन

बुधवार को छठ पर्व की तैयारी के मद्देनजर रकम निकलने के लिए लोग स्थानीय बाजार में स्थित एटीएम पर गए। एटीएम में लंबी लाइन थी, लेकिन जब एटीएम से रकम मिलने शुरू हुए तो लोग हक्के-बक्के रह गए, क्योंकि एटीएम से पांच सौ के फटे, पुराने और स्याही लगे नोट निकल रहे थे। लोगों ने इसकी जानकारी गाॅर्ड को दी तो गार्ड ने नोट बदलने से मना कर दिया। इस पर लोग नाराज हो गए और चक्का जाम कर दिया। आप बीती बताते हुए परतावल निवासी इंद्रेश ने बताया कि उन्होंने एटीएम से 2500 रुपये निकाले, जिसमें सभी नोट फटे हुए मिले।


इसी तरह बसवार निवासी अनिल सिंह ने सात हजार रुपये निकाले और सभी नोट फटे और स्याही लगे निकले। छपिया निवासी अब्दुल कयूम ने तीन हजार पांच सौ रुपये के नोट फटे मिले। डीएम वीके सिंह का कहना है कि एटीएम से खराब नोट निकलने की जानकारी लोगों ने उन्हें फोन पर दी। मामले की जानकारी होने पर लीड बैंक मैनेजर को जांच करने का निर्देश दिया गया है। इसके साथ लीड बैंक के मैनेजर को तत्काल समस्या के सामाधान का आदेश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
   
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें