फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: विश्व चेस चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व अयांश

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के महाराजगंज निवासी नौ वर्षीय शतरंज खिलाड़ी अयांश सिंह ने 39वीं नेशनल अंडर-9 ओपन चेस चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए उपविजेता बनने का गौरव हासिल किया। इस प्रदर्शन से उनका चयन अंडर-9 विश्व शतरंज चैंपियनशिप और एशियन चेस चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम में हुआ है।
विज्ञापन

ऑल झारखंड चेस एसोसिएशन की ओर से रांची के सरला बिरला स्कूल में छह से 12 जुलाई तक आयोजित प्रतियोगिता में अयांश ने 11 राउंड में नौ अंक अर्जित कर दूसरा स्थान प्राप्त किया। वह विजेता रायन मिकाएल रोजारियो से मात्र आधा अंक पीछे रहे। इससे पहले अप्रैल में सीतापुर में आयोजित उत्तर प्रदेश स्टेट अंडर-9 शतरंज चैंपियनशिप में अयांश चैंपियन बने थे। अयांश की इस उपलब्धि पर गोरखपुर जिला शतरंज संघ सहित खेल प्रेमियों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें