फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदाता जागरूकता रैली निकाली

Wed, 01 Mar 2017 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
अभिनव विद्या मंदिर इंटर कालेज के छात्रो ने मतदान के मैराथन में छात्रो को पुरस्कृत किया गया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मिठौरा। जय कुंवरि देवी इंटर कालेज, बुधेंद्र जनता इंटर कॉलेज एवं राजकिशोरी देवी महिला कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने मंगलवार को मतदाता जागरूकता रैली निकाली। मतदाता रैली को प्रधानाचार्य अमरेंद्र मणि पांडेय ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। छात्र-छात्राएं ‘पहले मतदान, फिर जलपान, सारे काम छोड़ दो, सबसे पहले वोट दो, आओ सभी करें मतदान, हिंदू मुस्लिम सब एक समान’,आदि नारे लगा रहे थे।
विज्ञापन


प्रबंधक अमरेंद्र मणि पांडेय ने कहा कि मतदान हमारा संवैधानिक अधिकार है। प्राचार्या ममता द्विवेदी ने कहा कि हम सभी का कर्तव्य है कि विधान सभा चुनाव में अपने मत का प्रयोग करें। हमें उन लोगों को भी प्रेरित करना चाहिए जो मत देने नहीं जाते हैं। जय कुंवरी देवी इंटर कालेज के प्रधानाचार्य जयहिंद पटेल ने कहा कि हमें नेताओं के खोखले वादे और भाषण पर नहीं जाना चाहिए। गुरुदत्त त्रिपाठी, नवीन त्रिपाठी, नवीन त्रिपाठी, मानवेन्द्र निषाद, श्रवण कुमार, शुभ्रा चतुर्वेदी, मनोज यादव, केएम पांडेय, अलीजन, गौरी शंकर शास्त्री आदि उपस्थित रहे।

महात्माबुद्ध इंटर कालेज अड्डा बाजार के विद्यार्थियों ने मिनी मैराथन और रैली निकालकर लोगों को  जागरूक किया। प्रधानाचार्य दयानंद सिंह ने बताया कि लोकतंत्र मजबूती के लिए मतदान का प्रतिशत बढ़ना जरूरी है। पूर्व प्रधानाचार्य नंद किशोर त्रिपाठी, एडीओ पंचायत लक्ष्मीपुर, शिक्षक दिनेश पांडेय, कलाधर मिश्र, अशोक कुमार जायसवाल, सिद्धेश उपाध्याय, विजय शर्मा, एसएस पांडेय, सचित्र नरायन त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


मदरसा दारूल उलूम गौसिया बैरवां बनकटवां में भी प्रधानाचार्य मौलाना महबूब अहमद की अगुआई में बच्चों की रैली अपने मुख्य गांव के अलावा पड़ोसी गांव बैरवां चंदनपुर ओर बैरवां जंगल तक पहुची। शिक्षक नूरूल्लाह, मुहम्मद यूसुफ, मुहम्मद सलीम, साहिद अख्तर, वाजिद अली आदि मौजूद रहे। इसी क्रम में शिक्षक नियाज अहमद ने बताया कि परसौनी कला के टोला पड़रहवां स्थित उनके मदरसा के बच्चों ने मतदाता जागरूकता रैली निकाली।

अभिनव विद्या मंदिर इंटर कालेज उदितपुर के छात्रो ने रन फार वोट के अर्न्तगत मिनी मैराथन दौड़ के माध्यम से लोगो को मतदान के लिए जागरूक किया। जिसमें रणधीर त्रिपाठी ने प्रथम स्थान हासिल किया।  इंटर कालेज में छात्र-छात्राओ ने मिनी मैराथन दौड़ में बालक वर्ग में रणधीर त्रिपाठी प्रथम,धनंजय मौर्या दितीय,अशोक चौरसिया ने तीसरा स्थान हासिल किया।

दौड़ में बालक वर्ग को 5 किमी व बालिका वर्ग को 3 किमी दौड़ लगाया गया। मैराथन दौड़ को प्रधानाचार्य गोपेश्वर चौबे ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। दौड में शामिल छात्रो को ग्राम प्रधान जितेंद्र यादव ने पुरस्कार देंकर सम्मानित किया। इस दौरान उन्होने कहा कि मतदान सबका अधिकार है। सब मतदान के दिन जरूर वोट दे ताकि आप के एक वोट से प्रदेश व देश के भाग्य का निर्माण होता है। प्रधानाचार्य ने कहा कि वोट जरूर डाले,गांव के लोगो को मतदान के लिए जागरूक करे ताकि अपने मन पंसद का जनप्रतिनिधि चुना जाय तो क्षेत्र का विकास होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें