फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम की रैली के चलते शहर से बाहर होंगे वाहन

Wed, 01 Mar 2017 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
सभा स्‍थल का जायजा लेते एडीजी संजय एल भिगडे़, एसपी प्रमोद कुमार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महराजगंज। जिले में पीएम के आगमन पर बड़े वाहनों को सुबह आठ बजे से शहर के बाहर ही रोक दिया जायेगा। इसके लिए जगह जगह चेेक पोस्ट व सुरक्षा बल तैनात रहेगी। शहर में भीड़ को मद्देनजर रखते हुए वाहनों को शहर के बाहर रोकने की व्यवस्था की गई है। जिससे लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
विज्ञापन


गोरखपुर से आने वाले बड़े वाहनों को भिटौली में रोक दिया जाएगा। फरेंदा से आने वाली सभी बड़ी गाड़ियां पकड़ी के पहले ही खड़ी कराई जाएंगी तथा निचलौल रोड पर गाड़ियां सिंदुरिया में रोक दी जाएंगी। पीएम की जन सभा में आने वाली गाड़ियों को शहर के बैकुंठपुर सिनेमाहाल परिसर में ही रोकने की व्यवस्था है।

फरेंदा से आने वाली गाड़ियों को जिला उद्योग परिसर में रोका जाएगा। चौक रोड से आने वाली गाड़ियां गबडुआ के पार्क में पार्क होंगी। पीएम की जनसभा में निचलौल रोड से आने वाली गाड़ियों को नगर से पहले ही नहर की पटरी पर रोक दिया जाएगा। ट्रैफिक इंचार्ज टीएन शाही ने कहा कि शहर में गाड़ियों के प्रवेश से भीड़ बढ़ सकती है। इसलिए शहर से पहले ही बड़ी गाड़ियां रोक दी जाएंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें