फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: हिंदू महासम्मेलन को लेकर निकाली जागरूकता रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
भिटौली। भिटौली उपनगर में 11 जनवरी को प्रस्तावित हिंदू महासम्मेलन को लेकर विभिन्न हिंदू संगठनों ने शनिवार को भव्य जागरूकता रैली निकाली। इस दौरान लोगों से सम्मेलन में पहुंचने की अपील की गई। रैली में कार्यकर्ता जयश्रीराम के नारे लगा रहे थे।
विज्ञापन

रैली की शुरुआत भिटौली दुर्गा मंदिर परिसर से हुई। कामता चौक होते हुए धर्मपुर, भैंसा समेत अन्य गांवों का भ्रमण करते हुए फिर भिटौली में आकर रैली समाप्त हुई। रैली के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस टीम पूरी तरह मुस्तैद रही। इस अवसर पर ठाकुर प्रसाद रौनियार, काशीनाथ सिंह, बैजनाथ गुप्ता, अशोक जायसवाल, प्रदीप उपाध्याय, स्वामीनाथ गुप्ता, दीपू तिवारी, दयाशंकर जायसवाल, शेषनाथ वर्मा, राजू जायसवाल, संजय जायसवाल, आकाश व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें