फरेंदा। क्षेत्र के निरनाम पश्चिमी में एसडीएम रमेश कुमार व सीओ अनुज कुमार सिंह ने गांव में चौपाल लगाकर लोगों को अवैध शराब के खिलाफ जागरूक किया। इस दौरान लोगों को शासन की योजनाओं की जानकारी दी गई।
एसडीएम रमेश कुमार ने कहा कि अवैध शराब के धंधे से परिवार तबाह होता है। घरों के बच्चे पढा़ई से वंचित होकर शराब सेवन सहित गलत संगत में पढ़ जाते हैं, जिससे उनका भविष्य अंधकारमय हो जाता है। ऐसे में सरकार अनेक प्रकार की योजनाएं चलाकर लोगों को रोजगार देने का कार्य कर रही है। तकनीकी शिक्षा सहित रोजगार के माध्यम भी बन रहे हैं। सीओ अनुज कुमार सिंह ने कहा कि कच्ची शराब के कारोबारियों के खिलाफ सरकार सख्त कदम उठा रही है। ऐसे में बदलते समय के साथ खुद को बदलने की जरूरत है। रोजगार के अवसर मिल रहे हैं, जिसका लाभ युवा उठा सकते हैं। प्रभारी निरीक्षक अजीत प्रताप सिंह ने भी लोगों को सचेत किया।