फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: एसआईआर को लेकर जागरूकता अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। शहर के नेहरू नगर एवं पिपरदेउरा वार्डों में बुधवार को विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान को लेकर व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान नायब तहसीलदार देश दीपक तिवारी ने लाउडस्पीकर के माध्यम से लोगों को एसआईआर की महत्ता से अवगत कराया और शेष बचे मतदाताओं से जल्द से जल्द गणना प्रपत्र जमा करने की अपील की।
विज्ञापन

नायब तहसीलदार ने कहा कि जिन मतदाताओं ने अभी तक अपने बीएलओ (बूथ लेवल अधिकारी) को गणना प्रपत्र जमा नहीं किया है, वे शीघ्र यह कार्य पूरा करें। उन्होंने बताया कि एसआईआर का उद्देश्य पात्र मतदाताओं को सूची में जोड़ना, त्रुटियों का सुधार करना और वैध या दोहरे नामों को हटाना है। लाउडस्पीकर से की गई घोषणा के दौरान लोगों को यह भी बताया गया कि गणना प्रपत्र जमा न करने पर उनका नाम मतदाता सूची से हट सकता है और वे आगामी चुनावों में मतदान के अधिकार से वंचित रह सकते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें