फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: समिति पर डीएपी खाद नहीं मिलने से किसान परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
परसामलिक। स्थानीय थाना क्षेत्र के पेड़ारी चौराहे पर स्थित बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति लिमिटेड बैकुंठपुर में डीएपी खाद नहीं मिलने से क्षेत्र के किसान चिंतित हैं। किसान राम अवध, अनिल, राम बेलास, कृष्ण कुमार, उदय भान, बेचू, विरेन्द्र आदि लोगों ने बताया कि गेहूं की बुआई चल रही है। क्षेत्र के जिगिना, जमुहानी, गंगापुर, रमगढ़हवा खाद की प्राइवेट दुकानों पर डीएपी 1,800 प्रति बोरी व 600 रुपये प्रति बोरी यूरिया मिल रही है। बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति लिमिटेड बैकुंठपुर के सचिव धीरेन्द्र सिंह ने बताया कि डीएपी खाद के लिए विभाग को सूचित किया गया है। अतिशीघ्र समिति पर खाद आ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें