फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: फर्जी हाजिरी लगाकर सरकारी धन हजम करने का प्रयास

Tue, 24 Sep 2024 09:00 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। परतावल ब्लाॅक में इन दिनों मनरेगा योजना के तहत कराए जा रहे कार्यों में जमकर धांधली की जा रही है। कहीं फोटो से फोटो खिंचकर एनएमएमएस से हाजिरी लगाई जा रही है तो कहीं एक ही फोटो को बार-बार अपलोड कर हाजिरी लगा दिया जा रहा है। जिन ग्राम पंचायतों से शिकायत मिलती है उसका मस्टरोल जीरो करा दिया जाता है। हाल ही में हुए इस धांधली में तीन ग्राम रोजगार सेवकों से स्पष्टीकरण मांगा गया है।
विज्ञापन

नाम न छापने की शर्त पर कुछ ग्राम प्रधानों ने बताया कि कच्चा काम कराने के नाम पर फर्जी हाजिरी लगाकर 60:40 अनुपात की मात्रा पूरा कराया जाता है और फिर एडवांस कमिशन लेकर पक्का काम आवंटित किया जाता है। कुछ प्रधानों ने यह भी बताया कि वित्तीय वर्ष 2023-24 में एडवांस कमिशन लेकर हम लोगों को पक्का काम दिया गया था। समय से काम पूरा भी करा दिया गया लेकिन उसके बावजूद भी अभी तक भुगतान नहीं हो पाया है। खंड विकास अधिकारी श्वेता मिश्रा ने बताया कि फर्जी हाजिरी लगाने की शिकायत पर ग्राम सभा महम्मदा, बसवार व लक्ष्मीपुर भरगांवा के रोजगार सेवकों से स्पष्टीकरण मांगा गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें