फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: बाइक की ठोकर लगने के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, आठ घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बृजमनगंज। क्षेत्र के ग्राम पंचायत कवलपुर के शंभूपुर गांव में रविवार शाम बाइक से पैर में ठोकर लगने के विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। घटना में दोनों पक्षों के चार-चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर आठ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

गांव निवासी शैलेंद्र की पत्नी ने दूसरे पक्ष के बेचन पर बाइक से पैर में ठोकर मारने का आरोप लगाया। इस बात का विरोध करने पर दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया। इसमें प्रथम पक्ष के शैलेंद्र (38), राहुल (42), हरी (55) और गुड़िया (35) घायल हो गए। वहीं, दूसरे पक्ष के बेचन (45), विकास (26), रामानंद (36) और रमाशंकर (42) को चोटें आईं।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष मदन मोहन मिश्रा ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर आठ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें