मूसलाधार बारिश ने जहां किसानों के धान की फसल के लिए संजीवनी का काम किया है। वहीं नगरों में नगरपालिका की व्यवस्था की पोल भी खोल दिया। जगह जगह पानी लगने से लोगों को जहां आवागमन में परेशानी हो रही है वहीं आने वाले दिनों में पानी के जमा होने से संक्रामक बीमारियों का खतरें का भी भय फैलता जा रहा है।
शनिवार शाम से हो रही मूसलाधार बारिश से धान की फलस के लिए काफी लाभदायक होगा। एक बार मौसम ने फिर किसानों के दिल बाग बाग कर दिया है। तो वहीं नगर के कुछ मुहल्लों में आवागमन बाधित हो गया है। दो दिन के बरसात से हि कई मोहल्लों में पानी लग गया है। बस स्टेशन के बगल में और पुरानी तहसील परिसर में जल भराव हो गया है। जिससे लोगों को आगामी कार्यदिवस का काफी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। बेहतर जलनिकासी व नालियों की लगातार सफाई न होने के कारण जल निकासी में काफी दिक्क्तें हो रही है। नगर पालिका के पीछे लोहिया नगर, अमरूतियां, जयप्रकाश नगर, पड़री, मऊपाकड़, चिउरहां जैसे मुख्य मुहल्ले में जलजमाव होने से लोगों को आवागमन में काफी परेशानी हो रही है। वहीं कुछ लोगों ने कहा कि बरसात के पानी न निकलने के कारण एकत्रित जलजमाव से संक्रामक बीमारियों का जन्म होता है। नगरपालिका को बरसात का मौसम देखते हुए जल निकासी की व्यवस्था को सुदृढ़ करना चाहिए।