फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: ओपीडी से नदारद मिले डॉक्टर, मरीज करते रहे इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
परतावल। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परतावल में शनिवार को ओपीडी व्यवस्था की हकीकत सामने आई। सुबह 10 बजे तक अस्पताल के मुख्य भवन में कई चिकित्सकों के कक्ष खाली पड़े रहे। डॉक्टरों के निर्धारित समय पर ओपीडी में नहीं पहुंचने से मरीजों को घंटों इंतजार करना पड़ा। दूर-दराज के गांवों से इलाज कराने पहुंचे मरीजों को काफी परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन

सुबह 10 बजे के बाद महिला विंग में डॉ. शालिनी सिंह मरीज का उपचार करती मिलीं। वहीं, सुरक्षा गार्ड ड्यूटी पर तैनात थे और वार्ड बॉय रविशंकर मरीजों की पर्ची बना रहे थे। कक्ष संख्या छह में डॉ. अनिल जायसवाल को दिखाने पहुंचीं सुनीता ने बताया कि वह काफी देर से डॉक्टर का इंतजार कर रही हैं लेकिन उनके नहीं आने से उपचार नहीं हो पा रहा है। इसी तरह कक्ष संख्या चार में डॉ. पूर्णिमा जायसवाल को दिखाने पहुंचीं रविता भी इंतजार करती रहीं। डॉक्टर के नहीं पहुंचने पर वह बिना इलाज कराए ही घर लौटने लगीं।
अधीक्षक ने मांगा स्पष्टीकरण
इस संबंध में सीएचसी अधीक्षक डॉ. अमित कुमार ने कहा कि दोनों चिकित्सकों से स्पष्टीकरण मांगा गया है। सभी चिकित्सकों को समय से ओपीडी में उपस्थिति सुनिश्चित कराने के लिए दिशा-निर्देश जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें