फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: असमर्थ मतदाताओं को मतदान में सहयोग के लिए तैनात रहेंगे सहायक

Fri, 05 Apr 2024 09:16 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। कलक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में दिव्यांग, बुजुर्ग और शारीरिक रूप से अक्षम मतदाताओं की सहायता के लिए वोटर साथी की नियुक्ति के संदर्भ में बैठक हुई।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कहा कि बुजुर्ग एवं दिव्यांग मतदाता अथवा किसी अन्य प्रकार प्रकार से असमर्थ मतदाताओं को मतदान में सहयोग के लिए सहायक की आवश्यकता होती है। ऐसे मतदाताओं की सहायता करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा मतदाता साथी के रूप में एनसीसी, एनएसएस, स्काउट एंड गाइड और युवक मंगल दल/महिला मंगल दल के वालंटियर्स को नियुक्त करने का निर्णय लिया गया है, जो शारीरिक रूप से अक्षम मतदाताओं को मतदान में सहयोग करेंगे। जिलाधिकारी ने कहा कि इन मतदाता साथियों के पहचान के लिए अलग टोपी दी जाएगी, जिससे जरूरतमंद मतदाता इनको आसानी से पहचान सके। उन्होंने कहा कि महिला मतदाता व पुरुष मतदाता के लिए अलग-अलग कैडेट्स होंगे, जो मतदान में सहयोग करेंगे।

जिलाधिकारी ने डीआईओएस, युवा कल्याण अधिकारी और बीएसए सहित संबंधित विभागों को कैडेट्स/वालंटियर्स की सूची संपूर्ण विवरण सहित तैयार करने का निर्देश दिया। सुविधानुसार मतदाता साथी की तैनाती बूथवार समय से सुनिश्चित किया जा सके और ये मतदान साथी मतदान में सफलतापूर्वक सहयोग कर सकें। इस दौरान डीआईओएस अमरनाथ राय, जिला युवा कल्याण अधिकारी वैभव सिंह, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी शांत प्रकाश श्रीवास्तव, डिप्टी आरएमओ विवेक सिंह, सुरेश तिवारी, संजय मिश्रा, दीनदयाल शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें