फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: एएसपी ने किया पुलिस लाइन का निरीक्षण कर दिए जरूरी निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। मंगलवार को पुलिस लाइन में अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ ने साप्ताहिक परेड की सलामी ली और उसका निरीक्षण किया। परेड के दौरान उन्होंने पुलिस बल के अनुशासन, एकरूपता और कार्यकुशलता पर विशेष ध्यान दिया।
विज्ञापन



निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ने टोलीवार ड्रिल तथा शस्त्र कवायद ड्रिल का आयोजन कराया। उन्होंने स्वयं ड्रिल का अवलोकन किया और जवानों को आवश्यक दिशा-निर्देश देकर बेहतर प्रदर्शन करने वाले पुलिसकर्मियों की सराहना की। इसके बाद अपर पुलिस अधीक्षक ने रिजर्व पुलिस लाइन के विभिन्न अनुभागों का निरीक्षण किया। इसमें गणना कार्यालय, पीआरवी, वाहन शस्त्रागार, मेस, सब्सिडियरी कैंटीन, मनोरंजन कक्ष, क्वार्टर गार्ड आदि शामिल रहे। निरीक्षण के दौरान पाई गई छोटी-मोटी कमियों को तत्काल दूर करने के लिए संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को स्पष्ट एवं समयबद्ध निर्देश जारी किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें