फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: इंदू के बनाए रागी के लड्डू को मिला पहला स्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। 22वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल चिउरहा में शुक्रवार को संदीक्षा के तहत मिलेट एवं बेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इंदू के बनाए रागी के लड्डू को पहला स्थान मिला। बेकिंग में अश्विनी अव्वल रहे।
विज्ञापन

मिलेट प्रतियोगिता के माध्यम से मोटे अनाज के महत्व, पौष्टिकता और दैनिक आहार में इसके उपयोग के प्रति जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया गया। मिलेट प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने ज्वार और रागी से विभिन्न व्यंजन तैयार किए। मनीषा ने ज्वार का उपमा, शिप्रा ने ज्वार की खिचड़ी और इंदु ने रागी के लड्डू बनाए। रागी के लड्डू तैयार करने वाली इंदू ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

कमांडेंट शक्ति सिंह ठाकुर व संदीक्षा अध्यक्ष ऋचु ठाकुर के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित हुआ। ऋचु ठाकुर ने विजेताओं को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें