फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: कार से उतरते ही युवक को बाइक ने मारी टक्कर, मौत

Mon, 16 Jun 2025 12:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
कोल्हुई। स्थानीय थाना क्षेत्र के बहदुरी बाजार में शनिवार देर रात कार से खरीदारी करने पहुंचे युवक को कार से उतरे ही बाइक सवार ने टक्कर मार दी। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, बृजमनगंज क्षेत्र के फुलवरिया निवासी गोपाल गौंड (38) खरीदारी करने के लिए गांव के कुछ लोगों के साथ कार से बहदुरी बाजार आया था। वह सामान लेने के लिए कार को रोककर जैसे ही नीचे उतरा पीछे से आ रहे बाइक सवार ने जोरदार टक्कर मार दी।
इससे युवक काफी दूर जा गिरा। स्थानीय लोग मदद के लिए पहुंचे तबतक वह दम ताेड़ चुका था। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।
मौके पर पहुंची पुलिस एम्बुलेंस से सीएचसी बृजमनगंज भिजवाया, जहां पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष कोल्हुई आशीष सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें