फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: सीसीआरटी की राष्ट्रीय कार्यशाला में छाए जनपद के शिक्षक अरविंद

विज्ञापन
विज्ञापन
राजस्थान के जयपुर में आयोजित कार्यशाला में 17 राज्यों से 116 शिक्षक-शिक्षिकाओं ने किया प्रतिभाग
विज्ञापन

निचलौल। शिक्षा को कला एवं संस्कृति से जोड़ने के उद्देश्य से संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार की ओर से उदयपुर (राजस्थान) में 12 से 21 अगस्त तक राष्ट्रीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया था। 17 राज्यों से 116 शिक्षक-शिक्षिकाओं ने इसमें प्रतिभाग किया। जनपद के शिक्षक अरविंद विश्वकर्मा ने इसमें जिले का मान बढ़ाया।

पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय गिरहिया बंजारी पट्टी, निचलौल के सहायक अध्यापक अरविंद विश्वकर्मा ने उत्तर प्रदेश की टीम का प्रतिनिधित्व किया। कार्यशाला में उन्होंने श्रीराम जन्मोत्सव पर बधाई गीत तथा उद्धव प्रसंग पर हारमोनियम वादन की प्रस्तुति दी। इसके अलावा हस्तशिल्प, लोक कला, चाक पर बर्तन निर्माण, बांधनी, अभिनय, गायन और वादन का प्रशिक्षण प्राप्त किया। उत्कृष्ट सहभागिता के लिए सीसीआरटी के क्षेत्र अधिकारी अभिक सरकार और प्रशिक्षण समन्वयक हितेश पनारी ने उन्हें प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अरविंद इससे पहले सीसीआरटी नई दिल्ली में हस्तकला प्रशिक्षण, लर्निंग बाय डूइंग में उत्कृष्ट प्रदर्शन तथा राज्य स्तरीय कला एवं पेपेट्री प्रतियोगिता में बेहतर टीएलएम के लिए सम्मानित हो चुके हैं। एससीईआरटी लखनऊ के उद्गम पोर्टल पर उनके तीन नवाचार भी शामिल हैं। शिक्षक अरविंद ने बताया कि कार्यशाला में सीखी गतिविधियों को विद्यालय के बच्चों तक पहुंचाया जाएगा ताकि उनमें रचनात्मक सोच के साथ लोक कला और संस्कृति के प्रति सम्मान विकसित हो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें