फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: एमआईसी के लक्ष्मी व दीपांशु को शतरंज में मंडल स्तर पर मिला गोल्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
अंडर 14 के बालक व बालिका वर्ग में मिली जीत
विज्ञापन

महराजगंज। अंडर 19 के बाद अंडर 14 में जनपद के खिलाड़ियों ने शतरंज में अपनी प्रतिभा प्रदर्शित कर मंडल विजेता का खिताब हासिल किया है। अंडर 14 के दोनों विद्यार्थी महराजगंज इंटर कॉलेज के विद्यार्थी हैं। यह जानकारी माध्यमिक क्रीड़ा सचिव अजय कुमार श्रीवास्तव ने दी।
माध्यमिक विद्यालय की मंडल स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में महाराजगंज इंटर कॉलेज की लक्ष्मी चौहान और दीपांशु का चयन राज्य स्तरीय शतरंज के लिए किया गया है। महराजगंज इंटर कॉलेज के दोनों विद्यार्थियों ने अंडर 14 शतरंज में प्रतिभाग किया। माध्यमिक विद्यालय की मंडल स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता बृहस्पतिवार को महात्मा गांधी इंटर कॉलेज गोरखपुर में आयोजित की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें जीएसवीएस के एक विद्यार्थी का चयन राज्य स्तरीय शतरंज के लिए पहले ही हो चुका था। अब अंडर 14 में भी महराजगंज के खिलाड़ियों ने शतरंज में देवरिया, कुशीनगर, महराजगंज और गोरखपुर के खिलाड़ियों को मात देकर मंडल स्तरीय गोल्ड हासिल किया है। खेल टीचर वीरन प्रसाद व स्कूल प्रधानाचार्य महराजगंज इंटर कॉलेज डॉ. सुजीत कुमार चौधरी ने दोनों बच्चों के जज्बे की सराहना करते हुए राज्य स्तर में भी जीत की अपेक्षा की।
वर्जन
माध्यमिक क्रीड़ा प्रतियोगिताओं में जिले का शानदार आगाज हुआ है। अंडर 19 के बाद अब अंडर 14 शतरंज में भी बच्चों ने अपनी बौद्धिक दक्षता दिखाई है।
- प्रदीप कुमार शर्मा, डीआईओएस, महराजगंज।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें