फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: गन्ना लदे ओवरलोड ट्राला पर एआरटीओ ने लगाया 80 हजार जुर्माना, हड़कंप

विज्ञापन
परतावल- कप्तानगंज मार्ग पर ओवरलोड ट्राला जांच करते एआरटीओ मनोज कुमार सिंह। 
विज्ञापन
परतावल-कप्तानगंज मार्ग पर की गई कार्रवाई
विज्ञापन

महराजगंज। एआरटीओ मनोज कुमार सिंह ने मंगलवार को एक ट्राला संचालक पर 80,000 रुपये का जुर्माना लगाया है। परतावल-कप्तानगंज मार्ग पर हुई इस कार्रवाई से ट्राला संचालकों में हड़कंप मचा हुआ है।
पिपराइच चीनी मिल के लिए गन्ना ले जाने में भारी मनमानी की जा रही है। ओवरलोड ट्राले न सिर्फ आगे-पीछे चलने वाले वाहनों के लिए खतरा बने हुए हैं बल्कि बिजली के तारों को भी नुकसान पहुंचा रहे हैं। स्थानीय पुलिस इस ओवरलोडिंग व लोगों की दुश्वारी पर मौन थी। जबकि ओवरलोडिंग पर सर्वप्रथम उसे ही कार्रवाई का अधिकार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार दोपहर बाद एआरटीओ मनोज कुमार सिंह ने परतावल-कप्तानगंज मार्ग पर ओवरलोड वाहनों की जांच की। इसमें छोटी ट्रालियों में क्षमता के अनुरूप लोडिंग मिली लेकिन एक ट्राले पर जबरदस्त ओवरलोडिंग मिली। एआरटीओ ने तत्काल ट्राला संचालक पर 80,000 रुपये का जुर्माना लगाया। एआरटीओ की इस बड़ी कार्रवाई से गन्ना लादकर चलने वाले ट्राला संचालकों में हड़कंप की स्थिति बताई जा रही है।
वर्जन
ओवरलोडिंग के खिलाफ विभाग लगातार निगरानी करा रहा है। मंगलवार एक गन्ना लोड ट्राला ओवरलोड मिला। संचालक को 80 हजार जुर्माना की नोटिस दी गई।
-मनोज कुमार सिंह, एआरटीओ, महराजगंज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें