फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: नोएडा ट्रेड शो में चमकी महराजगंज की कलात्मकता

Sun, 28 Sep 2025 09:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। ग्रेटर नोएडा में 25 सितंबर से चल रहे इंटरनेशनल ट्रेड शो में महराजगंज जनपद के ओडीओपी की कलात्मकता आकर्षण का केंद्र बन चुकी है। विभिन्न देशों के व्यापार और निवेश की इच्छा से पहुंचे कारोबारियों को महराजगंज की ओडीओपी में निवेश की संभावना दिख रही है।
विज्ञापन

महज दो दिन के आयोजन में ओडीओपी स्टाल लगाने वाले ग्रेटगुडवुड के निदेशक विनय गुप्ता ने बताया कि 70 फर्नीचरों की बुकिंग शुक्रवार तक उनके ओडीओपी स्टाल की रही। इंटरनेशनल ट्रेड शो के तीसरे चरण का आयोजन यूपी के ग्रेटर नोएडा में चल रहा है जहां देश-विदेश के दिग्गज कारोबारी भारत में तैयार हो रहे उत्पाद देखने, बुक करने और निवेश की मंशा के तहत पहुंच रहे हैं। जनपद की तरफ से ओडीओपी में शामिल फर्नीचर का स्टाल ग्रेटगुडवुड की तरफ से लगाया गया है। ग्रेटगुडवुड के निदेशक विनय गुप्ता ने फोन पर वार्ता में बताया कि महराजगंज के फर्नीचरों की कलात्मकता की तारीफ उनके स्टाल पर आए प्रत्येक कारोबारी फर्नीचर की कलात्मकता और लकड़ी की गुणवत्ता की तारीफ कर रहे हैं। जापान से आए प्रतिनिधि मंडल ने लकड़ी की गुणवत्ता व कलात्मकता की तारीफ की। उनके हावभाव बता रहे थे कि वह निवेश कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें