फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: बकरीद के मद्देनजर चमका आर्टिफिशियल ज्वेलरी का कारोबार

Fri, 06 Jun 2025 12:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। सोने-चांदी की महंगाई ने आर्टिफिशियल ज्वेलरी कारोबार को बकरीद त्योहार ने उछाल देने का कार्य किया है। आर्टिफिशियल के आभूषणों की बिक्री सोने-चांदी के जेवरों से अधिक हो रही है। गोल्डेन लुक वाला कंगन 100 रुपये जोड़ी तो अलग-अलग डिजाइन की चेन 500 रुपये में बिक रही है। यह ऐसी चमक बिखेर रहे कि कोई देखकर नहीं कह सकता कि आभूषण सोने या चांदी के नहीं हैं। मजे की बात है कि यह आभूषण भी जिले के सर्राफा कारोबारी ही अपनी दुकानों से कर रहे हैं। कारोबार करने वालों के मुताबिक 25 मई के बाद 5 जून तक पांच लाख रुपये से अधिक के रोल्ड गोल्ड आभूषण बिके हैं।
विज्ञापन

सोने व चांदी के भाव आसमान पर हैं। ऐसे में बकरीद से पहले आर्टिफिशियल ज्वेलरी का बाजार चमक रहा है। सर्राफा व्यापारी आशीष सोनी ने बताया कि त्योहार पर महिलाएं और युवतियां इस ज्वेलरी की खरीद अधिक कर रही है। कारोबारी राजकुमार वर्मा ने बताया कि ओडीओपी में कई जिलों में आर्टिफिशियल ज्वेलरी शामिल हैं जिसे सरकार बढ़ावा भी दे रही।
फिरोजाबाद, बरेली, मुरादाबाद व दिल्ली से इन्हें डिमांड के अनुसार मंगाया जाता है। बकरीद पर रोल्ड गोल्ड झुमकी की मांग अधिक हो रही है। सोने का भाव अधिक है और बाजार में हर रोज नये डिजाइन आ रहे हैं। ऐसे में आर्टिफिशियल ज्वेलरी लोग खरीद रहे हैं, जिसे चार से पांच माह प्रयोग कर बदल सकें।
विज्ञापन

रोल्ड गोल्ड पाजेब 100 से 250 रुपये में है। विक्रेता नितिन ने बताया कि आर्टिफिशियल गोल्ड कंगन 100 से 250, गले की चेन 500, झुमकी 500 से 700 तो बिछिया 50 से 100 रुपये में उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें