सोनौली। कुंभ स्नान को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी करने और वीडियो साझा करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। यह मामला उस समय चर्चा में आया जब एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ, जिसमें आरोपी कुंभ स्नान को लेकर अभद्र भाषा का प्रयोग करते नजर आ रहा था।
सोनौली थाना क्षेत्र के अल्पसंख्यक समाज के स्थानीय नेता पप्पू खान ने अपने फेसबुक पेज पर इस वीडियो को साझा किया, जिसके बाद यह पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया। वीडियो वायरल होने के बाद हिंदू संगठनों ने आपत्ति जताई और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। गिरिजा शंकर निवासी भगवानपुर की तहरीर पर पुलिस ने तुरंत संज्ञान लेते हुए मामले की जांच शुरू कि और आरोपी को गिरफ्तार कर विभिन्न धाराओं में चालान कर जेल भेज दिया। कोतवाल अंकित सिंह के अनुसार, युवक के खिलाफ केस दर्ज कर न्यायालय चालान किया गया। संवाद