फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोग्य मेला : सामान्य बीमारियों के मरीज ही पहुंचे, व्यवस्था में कमी से हुए परेशान

विज्ञापन
मरीजों की जांच करते डाॅक्टर।
विज्ञापन
महराजगंज। जिले के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन हुआ। मेले में सर्दी, खांसी, जुकाम, बुखार, टाइफाइड, मलेरिया, दाद, खुजली और अन्य स्वास्थ्य समस्याओं से पीड़ित मरीज पहुंचे। कुछ स्वास्थ्य केंद्रों पर समुचित व्यवस्था न होने के कारण मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हरपुर तिवारी में सुबह 11:20 बजे डॉ. आरएन प्रजापति मरीजों का इलाज करते नजर आए। लक्ष्मी देवी ने बताया कि वह सर्दी, खांसी, जुकाम और बुखार से पीड़ित हैं। डॉक्टर ने एक सप्ताह की दवा देकर मलेरिया की जांच कराने की सलाह दी है। सुरेश कुमार ने बताया कि उन्हें दाद और खुजली की समस्या है। डॉक्टर ने केवल एंटीबायोटिक दवा दी, लगाने के लिए क्रीम नहीं दी।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मंगलपुर में दोपहर 12:23 बजे डॉ. अमित कुमार मरीजों का इलाज करते दिखे। विजय नाथ ने बताया कि उन्हें टाइफाइड बुखार है। जांच की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण बिना जांच के ही घर लौटना पड़ा। कबूतरी देवी ने बताया कि खुजली की समस्या थी। डॉक्टर ने साफ-सुथरे कपड़े पहनने की सलाह और कुछ दवाएं देकर आराम नहीं मिलने पर जिला अस्पताल में दिखाने की सलाह दी।
विज्ञापन

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र श्यामदेउरवा में दोपहर 1:20 बजे डॉ. मीरा चौधरी मरीजों का इलाज कर रहीं थीं। रणजीत ने बताया कि वह गैस की समस्या से परेशान हैं। डॉक्टर ने एक सप्ताह की दवा देकर सुबह एक किलोमीटर टहलने की सलाह दी है। गीतांजलि देवी ने बताया कि उन्हें बुखार है। डॉक्टर ने चार दिन तक सुबह, दोपहर और शाम पैरासिटामॉल लेने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें