फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोग्य मेला : सर्दी-जुकाम और बुखार के मरीजों की रही भीड़

Mon, 30 Dec 2024 12:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रुदलापुर डॉ अमित कुमार मरीजों का इलाज करते मिले।
विज्ञापन
महराजगंज। रविवार को जिले के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन हुआ। सर्दी, जुकाम, बुखार, खांसी, बदन दर्द से पीड़ित मरीज पहुंचे। डॉक्टरों ने जांच कर दवा दी। वहीं मेले में विशेषज्ञ डॉक्टर नहीं होने से इलाज कराने में परेशानी हुई।
विज्ञापन

10:55 बजे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रुदलापुर में डॉ. अमित कुमार मरीजों का इलाज करते मिले। मरीज लालमती देवी ने बताया कि मेरे पोते को एक सप्ताह से तेज बुखार, सर्दी-जुकाम खांसी की परेशानी है। डाॅक्टर ने कुछ जरूरी दवाएं दी और बताया कि अगर इस दवा से आराम नहीं मिलेगा तो जिला अस्पताल में जाकर दिखवा लीजिएगा।
बाबूलाल ने बताया कि मुझे तेज बुखार और खांसी की दिक्कत है। इसके इलाज के लिए आरोग्य मेले में आया हूं। डाॅक्टर ने सिर्फ बुखार की दवा दी। हमने जब पूछा कि डाॅक्टर साहब बिना सीरप के कैसे खांसी में आराम मिलेगा तो उन्होंने कहा कि यहां सीरप नहीं है।
विज्ञापन

12:35 बजे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लक्ष्मीपुर एकडंगा में डॉ. राजेश गुप्ता मरीजों का इलाज करते मिले। जहां पर बुखार से कराह रही मरीज सरिता ने बताया कि मुझे बहुत तेज बुखार, खांसी-जुकाम की परेशानी है। इसके इलाज के लिए निजी क्लिनिक पर इलाज कराकर थक गई हूं, लेकिन आराम नहीं मिला। आरोग्य मेले में इलाज कराने के लिए गई, जहां पर डॉक्टर ने सिर्फ बुखार की एक सप्ताह की दवा दी। मरीज रामचंद्र ने बताया कि मुझे शुगर की परेशानी है। इसके जांच और दवा के लिए आरोग्य मेले में आया था। मगर यहां पर शुगर जांच के लिए कोई कीट की व्यवस्था नहीं है।
1:15 बजे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र श्यामदेउवा में डॉ. बीजी मौर्य मरीजों का इलाज करते मिले। जहां पर मरीज अनिल ने बताया कि मेरा कान बह रहा है, लेकिन यहां पर ड्रॉप की उपलब्धता नहीं है। कस्बे में स्थित एक मेडिकल स्टोर से कान की दवा लेकर घर जा रहा हूं। मरीज विजय कुमार ने बताया कि मुझे सर्दी-जुकाम, बुखार की परेशानी है। तेज खांसी के कारण आंखें भी हल्की लाल हो गई हैं, लेकिन डाॅक्टर ने सिर्फ बुखार की दवा दी। आंख के लिए कोई ड्रॉप नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें