जयपुरिया में आयोजित जूडो प्रतियोगिता में प्रतिभागी खिलाड़ी।
फरेंदा। जिलास्तरीय माध्यमिक विद्यालयीय जूडो प्रतियोगिता का आयोजन शुक्रवार को सेठ आनंदराम जयपुरिया इंटर कॉलेज में हुआ, जिसमें सीनियर बालक वर्ग में जयपुरिया इंटर कॉलेज के अर्जुन प्रथम स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ मोतीराम द्विवेदी जनता इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य लाल सिंह ने किया।
जानकारी के मुताबिक प्रतियोगिता के सीनियर बालक वर्ग में जयपुरिया इंटर कॉलेज के अर्जुन प्रथम, जयपुरिया के ही कमरे आलम द्वितीय व मोतीराम द्विवेदी जनता इंटर कॉलेज में दीपू साहनी को तीसरा स्थान मिला। सीनियर बालिका वर्ग में जयपुरिया इंटर कॉलेज की रिमझिम को प्रथम, मुस्कान को द्वितीय व साधना को तीसरा स्थान मिला। जूनियर बालक वर्ग में जयपुरिया के गिरिजेश यादव प्रथम, मोतीराम द्विवेदी जनता इंटर कॉलेज के अर्पित मिश्रा को दूसरा व जयपुरिया के मनीष यादव को तीसरा स्थान मिला।
मुख्य अतिथि प्रधानाचार्य लाल सिंह ने कहा कि प्रतियोगिता के माध्यम से प्रतिभाएं सामने आती हैं। प्रधानाचार्य शाकिर हुसैन ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। इस दौरान सोनल वर्मा, मनोज यादव, जनार्दन यादव, राजेश सिंह, सौरभ सिंह, अशोक दूबे व नित्यानंद मिश्र आदि मौजूद रहे।