फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: प्रशिक्षकों की कमी से जूझ रहीं हैं क्षेत्र खेल प्रतिभाएं

Fri, 31 May 2024 04:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
फरेंदा। ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए कस्बे के सेठ आनंदराम जयपुरिया इंटर काॅलेज के बगल में बना मिनी स्टेडियम बिना प्रशिक्षक के बेकार है। खिलाड़ी मैदान में पहुंचते हैं लेकिन खेल का गुर सिखाने वाले की कमी के कारण प्रतिभाएं दब जाती हैं। कई खेलों के प्रशिक्षक वर्षों से नही हैं, जिससे खिलाड़ी अभ्यास नहीं कर पा रहे हैं।
विज्ञापन

फरेंदा क्षेत्र के खिलाड़ियों को बढ़ावा देने के लिए सरकार खेलो इंडिया योजना के अंतर्गत दो करोड़ 30 लाख की लागत से 2021 में जयपुरिया इंटर काॅलेज के मैदान में मिनी स्टेडियम का निर्माण कराया गया था, लेकिन प्रशिक्षक के कारण खिलाड़ियों के अभ्यास में बाधा उत्पन्न हो रही हैं। स्टेडियम में अभी तक 100 खिलाड़ियों का पंजीकरण हुआ है।
खिलाड़ियों के लिए एथलेटिक्स, बैडमिंटन, वालीबाल, कबड्डी, योगा, कुश्ती, टेबल टेनिस, भारोत्तोलन, क्रिकेट, फुटबाल, खो-खो, रस्साकसी, ताइक्वाडो खेल की सुविधाएं उपलब्ध हैं, लेकिन विभागीय अधिकारियों की उपेक्षा के कारण यह स्टेडियम उजाड़ सा हो गया है। कोई प्रतियोगिता का आयोजन होता है तब मैदान को दुरुस्त कराया जाता है। बाकी दिनों में बरसात के दिनों में आउट फील्ड हल्की बरसात के दिनों में तालाब में तब्दील हो जाती हैं। इसके कारण फुटबाल, हॉकी, क्रिकेट आदि खेल नहीं हो पाता है। खिलाड़ी निराश होकर वापस लौट जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें