फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: डायल 112 में तैनात चालक ने खाया जहर, हालत बिगड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
पारिवारिक कलह से तंग आकर खाया जहरीला पदार्थ
विज्ञापन

ठूठीबारी। पारिवारिक कलह से तंग आकर डायल 112 में तैनात चालक ने जहर खा लिया। तबीयत बिगड़ने पर वह खुद भागकर निचलौल सीएचसी में डॉक्टर के पास पहुंचा और डॉक्टर से अपनी जिंदगी बचाने की गुहार लगाई।
ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सुकरहर निवासी वकील चौधरी (55) निचलौल डायल 112 पुलिस वाहन पर चालक पद पर कार्यरत है। सोमवार को उसने पारिवारिक कलह से जहरीला पदार्थ खा लिया। जब उन्हें बेचैनी घबराहट होने लगी तो निचलौल सीएचसी पहुंच अस्पताल में मौजूद डॉक्टरों से आप बीती सुनाते हुए बताया कि वह लंबे समय से पारिवारिक कलह और मानसिक तनाव से परेशान था।
विज्ञापन

इसी से तंग आकर उसने अपना जीवन को समाप्त करने के उद्देश्य से यह कदम उठाया। यह सुन आनन-फानन में डॉक्टरों ने तत्काल उपचार शुरू कर दिया। वहीं सूचना पर रोते-बिलखते परिजन भी अस्पताल पहुंच गए।
विज्ञापन

इस संबंध में निचलौल सीएचसी इमरजेंसी ड्यूटी में तैनात डॉक्टर अमरनाथ जायसवाल ने बताया कि वकील चौधरी जहरीला पदार्थ खा लिए थे। उपचार के बाद उनकी स्थिति ठीक है उन्हें अस्पताल से घर जाने के लिए छुट्टी दे दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें