फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: टेमर नाले के पुल की एप्रोच धंसी, 14 घंटे तक आवागमन बाधित रहा

Fri, 18 Sep 2026 01:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
- बीएमसीटी मार्ग पर बैरिकेडिंग कर बड़े वाहनों के आवागमन पर लगाई गई रोक
विज्ञापन


महराजगंज। पनियरा-परतावल (बीएमसीटी मार्ग) मार्ग पर पनियरा के पास बने टेमर नाले के पुल का एप्रोच बुधवार की देर रात अचानक धंस गई। इस कारण बड़े वाहनों की आवाजाही ठप हो गई। स्थानीय प्रशासन ने धंसे एप्रोच मार्ग को दुरुस्त कराया करीब करीब 14 घंटे बाद आवागमन सुचारू रूप से बहाल कराया।
जानकारी के मुताबिक टेमर नाले के एप्रोच के बीचों-बीच लगभग चार फिट का गड्ढा बन गया। एसओ पनियरा कुंअर गौरव सिंह ने गश्ती के दौरान देखा तो किसी अनहोनी के मद्देनजर गड्ढे की बैरिकेडिंग कर बड़े वाहनों के आवागमन पर रोक लगा दी। चूंकि इस मार्ग से महराजगंज, फरेंदा, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, लखनऊ और परतावल, कप्तानगंज और तमकुही होते हुए बिहार तक सैकड़ों वाहन रोजाना गुजरते हैं। इसलिए पुल के एप्रोच के क्षतिग्रस्त होने से ट्रक, बस और अन्य बड़े वाहनों का आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने एहतियात के तौर पर सिर्फ दोपहिया और छोटी गाड़ियों को धीरे-धीरे निकाला। बड़े वाहनों को दूसरे वैकल्पिक मार्गों से डायवर्ट कर दिया गया। मुख्य मार्ग बंद होने से स्कूली बच्चों, नौकरीपेशा लोगों और मरीजों को सबसे ज्यादा परेशानी हुई। सूचना मिलने पर एनएच और पीडब्ल्यूडी गोरखपुर के सहायक अभियंता एमडी राय ने अवर अभियंता अवधेश गुप्ता व चंदन के साथ पहुंचे। युद्धस्तर पर गड्ढे को भरने के लिए जेसीबी मशीन व राबिश और ईंट का टुकड़ा डलवाया गया। बृहस्पतिवार शाम चार बजे तक आवागमन बहाल हो गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें