फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: अवर अभियंता के पद पर चयनित नौ अभ्यर्थियों को दिया गया नियुक्ति पत्र

Wed, 04 Sep 2024 09:01 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। उप्र अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के माध्यम से चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किया गया। कलक्ट्रेट सभागार में जिला पंचायत अध्यक्ष रविकांत पटेल और विधायक सदर जयमंगल कन्नौजिया ने नियुक्ति पत्र दिया।
विज्ञापन

विभिन्न विभागों में अवर अभियंता के पद पर चयनित नौ अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किया गया। इनमें तीन अभ्यर्थियों का चयन आवास विकास परिषद में, तीन का नगर विकास, दो का ग्रामीण अभियंत्रण विभाग में जबकि एक अभ्यर्थी का चयन कृषि विभाग में किया गया। विधायक सदर ने कहा कि यदि भर्ती निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न हो तो योग्य अभ्यर्थी का चयन प्रत्येक क्षेत्र से होता है। पूर्व की सरकारों में केवल क्षेत्र विशेष के अभ्यर्थियों का ही बोलबाला था, लेकिन भाजपा की सरकार में योग्यता की परख हो रही है।
जिलाधिकारी अनुनय कुमार झा ने कहा कि सार्वजनिक सेवा में निष्पक्षता और शुचिता बेहद अहम है। उपस्थित लोगों ने लखनऊ से आयोजित मुख्य कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा और मुख्यमंत्री के उद्बोधन को भी सुना। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अनुराज जैन, अपर जिलाधिकारी डॉ पंकज कुमार वर्मा, जिला कृषि अधिकारी वीरेंद्र कुमार, अधिशासी अभियंता प्रवीण भारती, जिला सूचना अधिकारी प्रभाकर मणि त्रिपाठी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें