महराजगंज। जवाहर लाल नेहरू स्मारक पीजी कॉलेज में जिला स्तरीय पड़ोस युवा संसद कार्यक्रम का आयोजन नेहरू युवा केंद्र के तत्वावधान में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व अध्यक्ष नगर पालिका कृष्ण गोपाल जायावाल, प्रबंधक बलराम भट्ट एवं जिला युवा अधिकारी सचिन कुमार ने किया।
जिला युवा अधिकारी सचिन कुमार ने बताया कि 31 अक्तूबर 2023 को दिल्ली के कर्तव्य पद पर प्रधानमंत्री द्वारा लांच मेरा युवा भारत पोर्टल बेहद उपयोगी है। मेरा युवा भारत पोर्टल पर युवाओं से पंजीकरण के लिए अपील की। इसके अलावा कोई व्यक्ति द्वारा लोकल से लोकल विषय पर एवं महिला सशक्तिकरण के लिए व्यक्ति द्वारा विस्तार से चर्चा की गई।
सत्र के अंत में युवाओं के द्वारा मॉक पार्लियामेंट का आयोजन किया गया। इसमें पक्ष और विपक्ष दोनों ने अपने विचारों एवं सुझाव से आपस में तीखी बहस की इस सत्र के अंत में जिला युवा अधिकारी द्वारा सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह एवं अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का संचालन राज्य प्रशिक्षक राकेश कुमार पटेल ने किया। इस अवसर जवाहरलाल नेहरू स्मारक पीजी कॉलेज के प्राचार्य अजय कुमार मिश्रा ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस दौरान लेखा एवं कार्यक्रम पर्यवेक्षक वीरेंद्र प्रताप सिंह, डाॅ. दिवाकर सिंह, डाॅ. नंदिता मिश्रा, यशवंत पटेल अविनाश राय, अर्किता पांडेय, कृष्ण मोहन पटेल मौजूद रहे।