फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: शांति और सौहार्द के साथ त्योहार मनाने की अपील

विज्ञापन
विज्ञापन
परतावल। आगामी त्योहार होली एवं रमजान के मद्देनजर शांति व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ ने श्यामदेउरवा थाना परिसर में बैठक की। अपर पुलिस अधीक्षक ने उपस्थित सभी लोगों से त्योहारों को आपसी सौहार्द, भाईचारे एवं शांतिपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाह, भ्रामक सूचना या सोशल मीडिया पर प्रसारित भड़काऊ सामग्री पर ध्यान न दें तथा ऐसी किसी सूचना की पुष्टि किए बिना उसे साझा न करें।
उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि त्योहारों के दौरान डीजे लाउडस्पीकर का प्रयोग निर्धारित समय व ध्वनि सीमा के अंतर्गत ही किया जाए। किसी भी प्रकार की अशांति फैलाने वाले तत्वों की सूचना तत्काल पुलिस को दी जाए।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने उपस्थित नागरिकों को सुरक्षा संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देशों से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि पुलिस प्रशासन क्षेत्र में निरंतर गश्त, चेकिंग अभियान एवं संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें