फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: जंगल में अवैध रूप से पिकनिक मनाने वालों पर होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
नौतनवा। होली त्योहार के मद्देनजर उत्तरी चौक रेंज के जंगल में वनकर्मियों ने वनसंपदा एवं वन्यजीवों की सुरक्षा को लेकर गश्त बढ़ा दी है। वन क्षेत्राधिकारी रविंद्र प्रताप सिंह डिप्टी रेंजर राकेश कुमार वन कर्मियों के साथ गश्त कर रहे हैं। वन क्षेत्राधिकारी रविंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि होली त्योहार में वन्यजीवों के शिकार की आशंका को देखते हुए वन क्षेत्रों में सघन पेट्रोलिंग की जा रही है। सभी वनकर्मियों को अपने-अपने क्षेत्रों में सतर्क रहने के निर्देश दिए गए गए हैं कि होली त्योहार में पिकनिक और कैंपिंग के बहाने जंगल में अवैध प्रवेश करने वाले लोगों पर नजर रखी जा रही है। कोई भी अवैध गतिविधियों में पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जंगल और वन्यजीवों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस दौरान वन दरोगा अंकित राय, वन दरोगा जितेंद्र गौड़, वन रक्षक कुलदीप दूबे आदि वनकर्मी गश्त कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें