महराजगंज। अपर जिलाधिकारी डॉ. पंकज कुमार वर्मा ने बताया है कि जनपद में लोकसभा चुनाव को देखते हुए आदर्श आचार संहिता के अनुपालन और उल्लंघन के विषय में शिकायतों के निस्तारण के लिए सी–विजिल की स्थापना की गई है।
बताया कि कोई भी नागरिक सिटीजन एप के माध्यम से आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत दर्ज करा सकता है। सी–विजील द्वारा प्राप्त शिकायतों का निस्तारण निर्धारित समय सीमा में सुनिश्चित किया जाएगा।सी–विजिल प्रभारी सुनील कुमार गुप्ता ने बताया कि सी–विजिल प्रकोष्ठ 24 घंटे सक्रिय है। सी–विजिल द्वारा प्राप्त शिकायतों से संबंधित उड़नदस्ते को अवगत कराया जाता है, जो मौके पर जाकर शिकायत का निस्तारण सुनिश्चित करता है। उन्होंने बताया कि कोई भी नागरिक सिटीजन ऐप के माध्यम से रीयल टाइम फोटो या वीडियो के साथ शिकायत भेज सकता है। उन्होंने बताया की सी–विजिल में उनके साथ खाद्य सुरक्षा व अभिहित अधिकारी बृजेंद्र जायसवाल, सहायक अर्थसंख्या व सख्यिकी अधिकारी, संतराज और एडीसीओ दिनेश कुमार कार्यरत हैं। बताया कि अबतक प्राप्त दो शिकायतों का निस्तारण सी-विजिल द्वारा किया गया है। संवाद